देश का भविष्य तभी उज्जवल होगा, जब हर बच्चा शिक्षित होगा : अलका गर्ग
यमुनानगर | प्राथमिक पाठशाला नंबर 1 छछरौली व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला छछरौली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रोल मॉडल अलका गर्ग पहुंचीं। उन्होंने कक्षा 1 से 5 की छात्राओं का बौद्धिक स्तर जांचा। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है तो नींव मजबूत होनी चाहिए। और यह सब शिक्षा से संभव है।