यमुनानगर | राजकीय प्राथमिक पाठशाला छछरौली नम्बर 2 व राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजेटो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी अलका गर्ग ने दौरा किया। अलका गर्ग ने विद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर व बौद्धिक स्तर जांचा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान लड़कियों ने अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज लोगों की सोच बदल रही है। आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने है,नारी शक्ति ने अपनी मंजिल जीतनी शुरू कर दी है, अलका गर्ग ने कहा कि जितना समर्पण नारी शक्ति में है उतना शायद किसी में भी नहीं है। इस दौरान उन्होंने पंजेटो विद्यालय की हरप्रीत, पायल, शीतल व राजकीय प्राथमिक पाठशाला नम्बर दो छछरौली की मीनाक्षी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सुलोचना, रिंकी देवी, टीचर मोहन लाल, सूरज प्रकाश व रमा देवी मौजूद रहे।