पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायत के बाद नहीं हटा पंचायती जमीन से शराब ठेका:पंच

शिकायत के बाद नहीं हटा पंचायती जमीन से शराब ठेका:पंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारवन- पंचायती जमीन से शराब का ठेका हटाने मांग करते पंच

भास्कर न्यूज | खारवन

कस्बा छछरौली में सोमवार की शाम पंचों ने पंचायती जमीन से शराब के ठेके को उठवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि आबकारी विभाग शराब ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके पंचायती जमीन पर ठेका चलवा रहा है। छछरौली पंच जोनी प्रजापत, अजेय सिंह, अवनीश कुमार, मंजिदर, गौरव, मनोज कुमार, जसमीत सिंह, मानसिंह ने कहा पंचों ने रेजूलेशन पास कर पंचायती जमीन से ठेका उठवाने के बारे बीडीपीओ छछरौली को सौंप दिया। जिस पर कार्यवाही करते हुए बीडीपीओ छछरौली ने पंचायत द्वारा पास रेजूलेशन कार्यवाही के लिए आबकारी विभाग को 16 अप्रैल को भेज दिया। पंचों का कहना है कि पंचायत ने ठेका उठवाने को लेकर आठ मई को सीएम विंडो पर भी शिकायत दी हुई है।

शिकायत मिलने पर होगी कर्रवाई: नैन

जिला आबकारी अधिकारी आर के नैन ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। छछरौली से अब तक कोई भी ग्रामीण व पंच उनके पास शिकायत लेकर नहीं आया है। शिकायत के बाद नियमों अनुसार जो भी कार्यवाही बनती है, वह कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...