रॉयल्टी नाके पर तैनात स्टाफ पर हमला कर नकदी और कागजात ले गए बदमाश
यमुनानगर | छछरौली थाना एरिया में नत्थनपुर के पास रॉयल्टी नाके पर हथियारबंद युवकों ने लूट की। आरोप है कि बदमाश नकदी और जरूरी कागजात लूट ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। यूपी के गांव कासेपुर निवासी बृजेश ने बताया कि वह गांव नत्थनपुर के पास रॉयल्टी नाका लगाया हुआ है। तभी वहां पर विजय उर्फ बिल्ला, दीपक और अनू पहुंच गए। उन्होंने आते ही उन पर हथियारों से हमला कर दिया। वे उनसे हजारों रुपए की नकदी, रॉयल्टी बुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लूट ले गए। उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी। छछरौली थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।