पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आढ़तियों ने गऊशाला समिति को 5 लाख रुपए की राशि भेंट की

आढ़तियों ने गऊशाला समिति को 5 लाख रुपए की राशि भेंट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | अनाज मंडी छछरौली में श्री बिलिंग कम पेमेंट एजेंट संस्था द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्पीकर कंवर पाल पहुंचे। कार्यक्रम में श्री बिलिंग कम पेमेंट एजेंट संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से एकत्र की गई धनराशि पांच लाख रुपए गऊशाला समिति छछरौली को भेंट की गई। साथ ही अपनी ओर से अढाई लाख रुपए की ग्रांट भी दी। स्पीकर ने कहा कि अगर इसी तरह लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर कार्य करते रहेंगे, तो बहुत सी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। संस्था के महासचिव कपिल मनीष गर्ग, सुलेखचंद कश्यप, डीएफएससी सुरेन्द्र सिंह, गौरव गोयल, लक्ष्मी चंद प्रधान, संजय गर्ग, राजेश गोयल, प्रेम सागर, सुशील कुमार व मोहित गर्ग भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...