मुख्यमंत्री समझते हैं किसानों का दर्द -आर्य
चाचरिया | गांव के बस स्टैंड पर किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें विधायक प्रतिनिधि विकास आर्य, एस वीरास्वामी, मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने किसानों का सम्मान किया। विधायक प्रतिनिधि विकास आर्य ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भी एक किसान ही हैं और वह किसानों का दर्द अच्छी तरह समझते हैं। किसान सोसायटी में पंजीयन कराकर ही फसल बेचें। मुख्यमंत्री द्वारा असंगठित श्रमिक पंजीयन योजना भी चलाई जा रही है। इसमें अधिक संख्या में लोग पंजीयन कराएं। इसमें घटना-दुर्घटना में घायल या मृत्यु, गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी। स्कूली बच्चों को साइकिल का भी वितरण किया गया।