चाचरिया | रामगढी गांव में शनिवार शाम 10 वर्षीय बालिका की सांप के काटने से मौत हो गई। चाचरिया चौकी प्रभारी अशोक अहिरवाल ने बताया गांव कि रंगिता पिता रमेश बारेला 10 शनिवार शाम 7 बजे आंगन में रखा पानी पीने के लिए गई तो सांप ने बालिका के दाहिने पैर की छोटी उंगली के पास काट लिया। सांप इतना जहरीला था कि बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रात में संसाधन नहीं होने से परिजन रविवार सुबह बालिका के शव को शासकीय अस्पताल चाचरिया लेकर आए। इसके बाद पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। चाचरिया चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।