आज बंद हो जाएगा निकाय चुनाव प्रचार, 16 को मतदान
रांची | राज्य के 34 नगर निकायों में चल रहा चुनाव प्रचार शनिवार शाम 05 बजे बंद हो जाएगा। आदित्यपुर समेत पांच नगर निगमों के मेयर-डिप्टी मेयर, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के लिए 16 अप्रैल को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने कहा, चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। अधिकतर जिलों के पास पर्याप्त सुरक्षा बल है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश है।
कहां-कहां होंगे चुनाव
नगर निगम : आदित्यपुर, गिरीडीह, रांची, हजारीबाग और मेदिनीनगर।
नगर परिषद : चाईबासा, कपाली, चतरा, लोहरदगा, गुमला, दुमका, सिमडेगा, गढ़वा, रामगढ़, फुसरो, गोड्डा, मधुपुर, चिरकुंडा, मिहिजाम, पाकुड़ और साहेबगंज।
नगर पंचायत : सरायकेला, चाकुलिया, नगरऊंटारी, हुसैनाबाद, छतरपुर, लातेहार, बासुकीनाथ, डोमचांच, बरहरवा, राजमहल, जामताड़ा, खूंटी और बुंडू।