पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऊर्जा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

ऊर्जा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| शहर के सामाजिक कार्यकर्ता विष्टू नंदी ने शहर मेें झारखंड राज्य ऊर्जा विभाग द्वारा 11000 हजार वोल्ट तार व 220 वोल्ट तार को लूज करने के दौरान खंभों पर लटका कर छोड़ दिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि तारों को ढीला छोड़ दिए जाने के कारण दोनाें तार आपस में सट जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं के घरों के उपकरण जल जाते हैं।

कैंप में 419 लोगों काे मिला स्वास्थ्य लाभ
चाईबासा| राजस्थान भवन टुंगंरी में मेगा मल्टी स्पेसिलिटी थेरेपी कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें कुल 461 का पंजीकरण किया गया था। इसमें 419 लोगों का इलाज आचार्य स्वयं शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया गया। वहीं सुबह योग शिविर में करीब सौ लाेग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर ज्वेलर्स एसो के अध्यक्ष शंभू फिरोजीया ने भी समापन समारोह को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...