कराटे चैंपियनशिप में मिथिलेश ने जीता स्वर्ण पदक
चाईबासा| जमशेदपुर में संपन्न हुए तीन दिवसीय 9वें झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप में मिथिलेश सोय ने (स्वर्ण), जितेंद्र एक्का ने (स्वर्ण), सुभानी सिंकु ने एक रजत, एक कांस्य, रंजीता सुंडी ने एक कांस्य, मनीषा पड़िया ने एक कांस्य, व अरविंद पांडेय ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं शुक्रवार को समाहरणालय कच्छ में उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त श्री केपी सिंह व जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार से पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।