174 बटालियन ने ग्रामीणों के बीच बांटी घरेलू सामग्री
चाईबासा| 174 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की जुबानी स्थानीय समस्याओं को जवानों ने जाना और समाधान व सहयोग के लिए घरेलू उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 174 बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद, अरूण झा द्वितीय कमान अधिकारी व अन्य बटालियन के अधिकारी मौजूद थे।