चार कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए लिखा पत्र, खारिज
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) परीक्षा प्रणाली को सख्त बनाने जा रहा है। इसके तहत अब केयू कॉलेजों की इच्छा के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं करेगा। मालूम हो कि स्नातक की परीक्षा से पहले विवि के परीक्षा नियंत्रक विभाग को चार कॉलेजों ने पत्र लिख कर कहा कि परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन किया जाए। यह फाइल के केयू के बड़े पदाधिकारियों तक पहुंची है। उस पर गंभीर टिप्पणी लिखी गई कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण विवि का अधिकार है। यह प्राचार्यों की मर्जी से नहीं किया जाएगा। केयू ने सभी प्रस्ताव को वापस कर दिया गया है। हालांकि परीक्षा की गोपनीयता के कारण विवि ने संबंधित प्रस्ताव देने वाले कॉलेजों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।