बाइक से धक्का मारने के विवाद में गांव से भगाया
बाइक से धक्का मारकर साइकिल क्षतिग्रस्त करने के मामले को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार रंगामाटी निवासी पगला सुंडी ने चकोबसाई निवासी शिव होनहागा की पिटाई कर दी। उसके बाद उसके घर में आग लगा दी। परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर गांव से बाहर भगा दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकोबसाई की है। घटना के बाद से शिव का परिवार चाईबासा से सटे एक गांव मेें शरण ले रखा है। उसका परिवार गांव वापस नहीं लौटना चाह रहा है। परिवार के लोग डरे-सहमे हैं। गांव लौटने पर उसके परिवार की जान को खतरे की संभावना है।
शिव के परिवार ने दूसरे गांव में ले रखी है शरण
पगला सुंडी अपने समर्थकों के साथ शिव के घर पर दावा बोला । वह अपने समर्थकों के साथ जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं ने घर के सारे समानों को बाहर निकाल दिया और मकान में आग लगा दी। इस दौरान जब शिव अपने घर के समानों को सुरक्ष्रित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया तो पगला व उसके समर्थक शिव व उसकी प|ी को जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से निकल जाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं पगला और उसके समर्थक शिव होनहागा और उसके परिवार को गांव से कुछ दूर तक धमकाते हुए पीछा किया।
क्या है मामला
शिव होनहागा के बच्चे गांव के पास साइकिल चला रहे थे। इस क्रम में बाइक सवार आरोपी पगला सुंडी ने बच्चों की साइकिल को धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि बच्चे बाल-बाल बचे। घटना के बाद शिव होनहागा ने पगला को साइकिल बनवा देने की बात कही। लेकिन पगला सुंडी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मारपीट करने लगा।