चाईबासा| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुपुंगुटू से पिछले दिनों अज्ञात चोराें ने आंगन में खड़ी अजय देवगम की बाइक को चोरी कर ली। अजय ने 3 अप्रैल की रात को आंगन में बाइक खड़ी कर रखी थी। आधी रात को जब वह बाहर निकले तो देखा कि बाइक गायब थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।