- Hindi News
- National
- प्रचार के अंतिम दिन हर दल के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, शहर में घूम घूमकर मांगा वोट
प्रचार के अंतिम दिन हर दल के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, शहर में घूम-घूमकर मांगा वोट
चाईबासा| नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और डोमा मिंज ने चाईबासा में पदयात्रा कर शहर के मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यवसायी, बुद्धिजीवी, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी पदयात्रा में शामिल होकर झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और डोमा मिंज के लिए शहरवासियों का समर्थन मांगा। विकसित शहर बनाने का वादा किया। पदयात्रा में शहर के संगठनों के सदस्य व अन्य शामिल थे। करीब दस बजे रवींद्र भवन से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मधुबाजार होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक से बाएं घूमकर दीपक चाय होटल के पास से सदर बाजार काली मंदिर चौक होकर जैन मार्केट रुंगटा चौक से बस स्टैण्ड होते हुए रतनलाल पेट्रोल पम्प आदि जगहों पर गए।