पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशान साहब का चोला बदला नन्हे बच्चों ने किया शब्द कीर्तन

निशान साहब का चोला बदला नन्हे बच्चों ने किया शब्द कीर्तन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु सिंह सभा द्वारा चाईबासा गुरुद्वारे में सृजना दिवस बैसाखी मनाया गया। इस कार्यक्रम के 2 दिन पूर्व 12 अप्रैल को गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ आरंभ किया गया। इसका समापन शनिवार को दिन 12 बजे किया गया। इस अवसर पर निशान साहब का चोला पूरे सत्कार के साथ बदला गया। गुरुद्वारे में सिख समाज के छोटे बच्चों ने कविता पाठ एवं शब्द कीर्तन किया। गुरु सिंह सभा द्वारा कविता पाठ और शब्द कीर्तन में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्त्री सत्संग सभा द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने खालसा के सृजना दिवस तथा बैसाखी की उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...