अग्निशमन दिवस:आग से बचने के बताए उपाय
चाईबासा| झारखंड अग्निशमन सेवा चाईबासा ईकाई ने 14 अप्रैल को पूरे जिले में अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारी शिवकुमार राम अपनी टीम के साथ जिले भर में आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षात्मक सलाह दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह अस्टाईनिक नामक जहाज में लगी अाग बुझाने के दौरान आग से 66 अग्निशमन के जवान शहीद हो गए थे। उन शहीदों की याद में 1968 से पूरे देश में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। मौके पर पदाधिकारी शिवकुमार राम , कर्मी काली चराण महतो, राहुल गुप्ता थे।