पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगले चार दिनों में रांची सहित पूरे प्रदेश का तापमान बढ़ेगा, सबसे गर्म दिन रहा डालटनगंज 40 डिग्री

अगले चार दिनों में रांची सहित पूरे प्रदेश का तापमान बढ़ेगा, सबसे गर्म दिन रहा डालटनगंज 40 डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बारिश से मिलने वाली राहत के बाद अब रांची सहित पूरे प्रदेश का तापमान चढ़ने लगा है। दिन में चिलचिलाती धूप में सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार है। क्योंकि अभी मौसम में कोई बदलाव के संकेत नहीं है और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस वजह से तीन- चार दिनों में तापमान का पारा चढ़ेगा। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि 16 से 19 अप्रैल के बीच पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 22.2 डिग्री रहा। साथ बारिश 1.0 मिमी बारिश भी हुई। डालटनगंज का अधिकतम 40.6 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। रविवार को झारखंड का सबसे गर्म जिला डालटनगंज 40.6 और चाईबासा का 19.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...