31 साल बाद मोरारी बापू जमशेदपुर में सुनाएंगे कथा
31 साल बाद मोरारी बापू जमशेदपुर में सुनाएंगे कथा
चाईबासा| करीब तीन दशक के अंतराल पर पूज्य मोरारी बापू जी अपने शहर जमशेदपुर में राम कथा का रसपान कराने के लिए पधार रहे है। उनकी राम कथा बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान (रीगल ग्राउंड) में 05 मई से 13 मई 2018 तक होगी। शहर के गुजरती समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी परिवार की व्यवस्था में आयोजित होने वाली मोरारी बापू की रामकथा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।