आग से झुलसी महिला, फिर छत से नीचे गिरी, गंभीर
आग से झुलसी महिला, फिर छत से नीचे गिरी, गंभीर
चाईबासा| आमला टोला निवासी 35 वर्षीया महिला पूजा शर्मा पिछली रात संदेहास्पद रूप से आग से झुलस गई और छत से नीचे गिर गई। उसे गंभीरावस्था मेें रविवार सुबह 4:10 बजे सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार महिला का शरीर 75 प्रतिशत झुलस गया है। इस घटना को लेकर रविवार को मुहल्ले में अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग इस घटना को आत्महत्या का प्रयास बता रहे हैं तो कुछ लोगों को पति पर संदेह है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को पति रवि शर्मा और प|ी पूजा शर्मा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद ऐसी घटना हुई।