पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पर्षद चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च करते सुरक्षाबल के जवान।

20 तारीख की सुबह 9 बजे से मिलने लगेगा रूझान, दोपहर तक आ जाएगा पूरा परिणाम

भास्कर न्यूज| चाईबासा

नगर परिषद चुनाव में वोटिंग के 24 घंटे पहले तक जहां ज्यादातर प्रत्याशी रविवार को सुबह से ही डोर टू डोर जाकर वोट मांगते रहे, वहीं उनके समर्थक भी इसके लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया। विभिन्न पदों के लिए खड़े 101 प्रत्याशियों का भाग्य 16 अप्रैल को 105 ईवीएम में कैद हो जाएगा। फिर चार दिन बाद इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। वहीं 21 वार्डों में बनाए गए 35 बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद शहर के 29,627 मतदाता अध्यक्ष पद के 6, उपाध्यक्ष पद के 9 व वार्ड पार्षद पद के 86 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग करेंगे।

चाईबासा

नगर परिषद चुनाव

29,627 वोटर अध्यक्ष पद के 6, उपाध्यक्ष के 9 व पार्षद के 86 प्रत्याशियों के लिए डालेंगे वोट

यहां करें शिकायत: किसी भी तरह की शिकायत के लिए पुराने एसपी ऑफिस के कंट्रोल रूम में 100 नंबर डायल कर की जा सकेगी।

सुरक्षाबल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला

चाईबासा। नप चुनाव में आम मतदाताओं में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी संदेश दिया। नगर निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ पुलिस ने शहर की सड़क पर फ्लैग मार्च किया। निकाय चुनाव से पूर्व फ्लैग मार्च निकाल चुनाव को लेकर लोगों को कई संदेश दिए। पुलिस जवानों के साथ निकला फ्लैग मार्च शहर के मुख्य सड़कों से गुजरा। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण चुनाव की अपील की। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नियंत्रण कक्ष को देने की बात कहीं। कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

मजिस्ट्रेट की रिपोर्टंग के बाद ही पहुंचेगी ईवीएम

नप चुनाव के 21 वार्डों के प्रजाइडिंग ऑफिसर व मतदानकर्मियों को रविवार को स्कॉट बालिका स्कूल में जहां मतदान सामग्रियां दी गईं, वहीं एसपीजी मिशन हाईस्कूल में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया व करीब 80 वाहनों को बूथों के लिए रवाना किया गया। मतदान सामग्रियों के साथ रवाना किए गए मतदानकर्मियों को सुबह करीब 5 बजे शहर में बने 5 कलस्टर में रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं कलस्टर सेंटर के मजिस्ट्रेट को भी इसी समय कंट्रोल रूम को रिपोर्टिंग करनी पड़ेगी। उनके रिपोर्टिंग के बाद ही मतदान केंद्र पर ईवीएम पहुंचेगा। बूथों पर ईवीएम पहुंचते ही इन मतदानकर्मियों को मॉक पोल कराना होगा। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। मतदान शुरू होने के बाद सुबह 9 बजे पहला रूझान आएगा। इसके बाद हर दो घंटे के बाद मतदान की जानकारी उपलब्ध करायी जा सकेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए पुराने एसपी ऑफिस के 100 नंबर पर की जा सकेगी।

20 को मतों की गिनती

20 अप्रैल को मतों की गिनती तीन काउंटिंग हॉल में सुबह 8 बजे से 14 टेबुलों पर होगी व सभी पदों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती एक साथ शुरू होगी। इस दौरान वार्ड पार्षद पद के लिए पड़े वोटों की गिनती आधे घंटे में पूरी कर ली जाएगी, जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मतों की गिनती भी तीन घंटे में पूरी हो जाएगी।

105 ईवीएम से होगा चुनाव

नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों का भाग्य 16 अप्रैल को 105 ईवीएम बंद हो जाएगा। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 101 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 वार्डों के 29627 मतदाता करेंगे। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...