पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए सत्र से विवि व अंगीभूत कॉलेजों में चांसलर पोर्टल के जरिए होगा नामांकन

नए सत्र से विवि व अंगीभूत कॉलेजों में चांसलर पोर्टल के जरिए होगा नामांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड के किसी विश्वविद्यालय या अंगीभूत कॅालेज के किसी भी कोर्स में दाखिले का आवेदन अब चांसलर पोर्टल के जरिए होगा। इसके लिए हर आवेदक को कुल आठ विकल्प उपलब्ध होंगे। वह चाहे तो आठ विवि, एक या अधिक विवि के आठ कालेजों के आठ कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी। इसी के जरिए किसी विवि कॅालेज या कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए चांसलर पोर्टल के जरिए दाखिले की वयवस्था नए सत्र से ही पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। मालूम हो कि गल दिनों रांची में हुए वर्क शॉप में सभी विवि के प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई। इसके तहत 2020 तक इस सिस्टम को पूरी तरह से लागू कर देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी कॉलेजों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए बीएसएनएल से संपर्क साधे हुए। मालूम हो कि सरकारी योजना सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों पेपरलेस करने की है।

बायोमैट्रिक सिस्टम से बनेगी विद्यार्थियों की हाजिरी

इसके साथ ही छात्रों की उपस्थित में पारदर्शीता लाने के लिए अगले सत्र से सभी विद्यार्थियों की हाजिरी बॉयोमैट्रिक्स सिस्टम से दर्ज की जाएगी। इसके लिए सभी कॉलेजों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएगी। मालूम हो कि शिक्षकों के लिए यह व्यवस्था पहले ही लागू कर दी गई है। सीबीसीएस के तहत सभी कोर्स में विद्यार्थियों की कम से कम 75 प्रतिशत हाजिरी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...