- Hindi News
- National
- मां ने लगाई फटकार तो छात्रा ने कैल्शियम की 12 टैबलेट खाकर खुदकुशी का किया प्रयास
मां ने लगाई फटकार तो छात्रा ने कैल्शियम की 12 टैबलेट खाकर खुदकुशी का किया प्रयास
चाईबासा| पुलहातु में पार्ट टू की छात्रा ने एक पत्ता कैल्शियम की टेबलेट खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचा लिया गया। छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा की उपचार चल रहा है। बताया गया कि किसी बात को लेकर मां ने छात्रा को डांटा तो उसने गुस्से में दवा खाली। छात्रा ने घर पर रखे मां की 12 कैल्शियम टेबलेट की गोली एक साथ खा ली। दवा खाने के बाद जब छात्रा की स्थिति गंभीर होने लगी तो परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया। बताया गया कि छात्रा महिला कॉलेज में पार्ट टू की छात्रा है। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल छात्रा की स्थिति सही है। धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।