इंस्पायर अवार्ड: आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू
इंस्पायर अवार्ड्स प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2018 है। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल अपने यहां पढ़ने वाले कक्षा 6 से लेकर 10 तक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग-भारत सरकार, के वेबपोर्टल www.inspireawards-dst.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर निर्धारित समय पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी पूरा करने को कहा गया है। मालूम हो कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों को 10 हजार रुपए मॉडल बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों के नियुक्ति का होगा सत्यापन
चाईबासा। राज्य के प्लस टू विद्यालयों में नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के नियुक्ति सत्यापन को लेकर माध्यमिक शिक्षा के अवर सचिव ने डीईओ को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि प्लस टू उवि में इतिहास, रसायनशास्त्र एवं भौतिकशास्त्र विषय के नव पदस्थापित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति का सत्यापन एक सप्ताह के अंदर विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है।