पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौवीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 18 अप्रैल से शुरू होगी

नौवीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 18 अप्रैल से शुरू होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 9 वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार 18 अप्रैल से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर प्रारंभ होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 12 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे तथा प्रतिदिन 3 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में 18 तारीख को प्रातः 7 बजे गत वर्ष की उपविजेता टीम एसपीजी मिशन हाई स्कूल चाईबासा का मुकाबला पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा से 11 बजे राजकीयकृत +2 विद्यालय कुमारडुंगी का मुकाबला सुरजमल जैन डी ए वी पब्लिक स्कूल चाईबासा से जबकि उसी दिन अपराह्न 3 बजे संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल चाईबासा का मुकाबला शारदा उच्च विद्यालय बड़ा बैदीह चक्रधरपुर से होगा। इसी तरह 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे संत जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा का मुकाबला डी पी एस पब्लिक स्कूल चाईबासा से, 11 बजे राजकीय रसेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर का मुकाबला राजकीय +2 उच्च विद्यालय बड़ाजामदा से जबकि उसी दिन अपराह्न 3 बजे संत जेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुटू का मुकाबला इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर से होगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप के मैच ओपन लीग के आधार पर खेले जाएंगे। लीग मैच की समाप्ति के बाद तीनों ग्रुप से एक- एक टीम सुपर डिवीजन के लिए क्वालिफाइ करेगी। सुपर डिवीजन के मैच भी लीग आधार पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के ग्रुप लीग मैच 18 से 23 अप्रैल तक जबकि सुपर डिवीजन के मैच 25 से 27 अप्रैल तक खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...