पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 मार्च से होगा खिलाड़ियों का निबंधन

17 मार्च से होगा खिलाड़ियों का निबंधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| आगामी 1 मई से चाईबासा एवं बोकारो में शुरू हो रही अंतर जिला अंडर-16 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम के चयन हेतु खिलाड़ियों का निबंधन मंगलवार दिनांक 17 अप्रैल को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसकी जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस निबंधन प्रक्रिया में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो निम्नलिखित अहर्ताओं को पूरा करते हों जिनकी जन्म तिथि 1.9.2002 या उसके बाद की हो, जिनका जन्म झारखंड में हुआ हो। जो वर्तमान सत्र में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ से निबंधित हो। निबंधन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं मूल प्रति तथा जिला क्रिकेट संघ द्वारा निर्गत पहचान पत्र के साथ जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में सुबह 8 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। खिलाड़ियों के निबंधन के पश्चात उनका शारीरिक जांच 24 अप्रैल को होगा। इसमें सफल खिलाड़ी ही अगले दौर के चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

प. सिंहभूम अंडर-16 प्रतियोगिता, 24 को शारीरिक जांच होगी

खबरें और भी हैं...