पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेजों में सुविधाओं के लिए एनएसयूआई करेगा संघर्ष : परितोष सिंह

कॉलेजों में सुविधाओं के लिए एनएसयूआई करेगा संघर्ष : परितोष सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का सदस्यता ग्रहण समारोह रविवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कोल्हान में शिक्षा का स्तर गिरा है। कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। एनएसयूआई को विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ना होगा, ताकि कॉलेजों में आवश्यक सुविधाएं छात्रों को मिल सके। छात्र नेता परविंदर सिंह ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस का छात्र संगठन है। हमारा काम समाज में सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का है। समारोह का संचालन छात्र नेता कमल अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन आशीष कुमार वर्मा ने किया। समारोह में अमन सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर गोपाल यादव, प्रभजोत सिंह, अंशु कुमार, प्रशांत कुमार, आशीष कुमार वर्मा, सरोज पात्र आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...