पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर निकाय चुनाव में 65.15% वोटिंग, पिछली बार से 2% ज्यादा

नगर निकाय चुनाव में 65.15% वोटिंग, पिछली बार से 2% ज्यादा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची/जमशेदपुर

झारखंड के 34 नगर निकायों में सोमवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस बार रिकॉर्ड 65.15 फीसदी वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से 2 फीसदी ज्यादा है। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में 63.13 फीसदी वोट पड़े थे। साथ ही 4600 से ज्यादा उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। पांच नगर निगम, 16 नगर परिषद और 13 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, यह प्रारंभिक आंकड़ा है। शाम पांच बजे मतदान का समय खत्म होने के बावजूद कई बूथों पर लंबी कतार लगी हुई थी। उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई है। इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

गंभीर बीमारी भी नहीं रोक सकी..

सरायकेला-खरसावां | 75 वर्षीय वोटर राधानाथ मंडल ने गंभीर बीमारी के बावजूद सापड़ा निकाय में मतदान किया।

कपाली नप में फिर से होगा उपाध्यक्ष चुनाव

सरायकेला-खरसावां के कपाली नगर परिषद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां झामुमो प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष से तीर गायब था। बताया गया कि नई चुनावी तिथि की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।

20 को मतगणना

मतगणना 20 अप्रैल को होगी। सुरक्षित गिनती के लिए प्रत्येक निकायों के लिए संबंधित क्षेत्र में ही स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

छोटे शहरों में ज्यादा, बड़े शहरों में कम वोटिंग; आदित्यपुर में 61 फीसदी

बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में ज्यादा लोगों ने मतदान किया। बासुकीनाथ नगर पंचायत में सर्वाधिक (77%) और रांची में सबसे कम (41.50%) वोटिंग हुई। वहीं, आदित्यपुर में 61% और चाईबासा में 64% मतदान हुआ।

आदित्यपुर नगर निगम 61%

सरायकेला नगर पंचायत 72%

चाकुलिया नगर पंचायत 76%

चाईबासा नगर परिषद 64%

कपाली नगर परिषद 57%

बासुकीनाथ नगर पंचायत 77%

बरहरवा नगर पंचायत 74%

लोहरदगा नगर परिषद 72%

डोमचांच नगर पंचायत 72%

बुंडू नगर पंचायत 72%

लातेहार नगर पंचायत 71%

छतरपुर नगर पंचायत 71%

पाकुड़ नगर परिषद 70%

नगर उंटारी नगर पंचायत 68%

मधुपुर नगर परिषद 68%

गढ़वा नगर परिषद 67%

रामनगर नगर परिषद 67%

जामताड़ा नगर पंचायत 66%

मिहिजाम नगर परिषद 65%

सिमडेगा नगर परिषद 65%

हुसैनाबाद नगर पंचायत 63%

चतरा नगर परिषद 63%

गोड्डा नगर परिषद 63%

गुमला नगर परिषद 63%

खूंटी नगर पंचायत 62%

गिरिडीह नगर निगम 61%

साहेबगंज नगर परिषद 61%

मेदिनीनगर नगर निगम 59%

चिरकुंडा नगर परिषद 59%

फुसरो नगर परिषद 59%

दुमका नगर परिषद 58%

हजारीबाग नगर निगम 55%

रांची नगर निगम 41.5%

खबरें और भी हैं...