- Hindi News
- National
- मॉक पोल होते ही जगह जगह ईवीएम में खराबी, देर से शुरू हुआ मतदान, इस कारण मतदान प्रतिशत में आई कमी
मॉक पोल होते ही जगह-जगह ईवीएम में खराबी, देर से शुरू हुआ मतदान, इस कारण मतदान प्रतिशत में आई कमी
ईवीएम का प्रेस बटन दबे रह जाने के कारण नगर परिषद चुनाव में मॉक पोल करते ही ईवीएम खराब हो गई। ऐसा शहर के करीब आधा दर्जन बूथों पर हुआ। लिहाजा इन बूथों पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी व मतदानकर्मियों को ऐसे ईवीएम को सील खोलकर उसे दुरूस्त करना पड़ा। इसमें उन्हें 25 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय लग गया। नतीजतन जैसी उम्मीद की जा रही थी, उतना पोल परसेंटेज नहीं आ सका। ऐसे में 35 बूथों पर हुए मतदान के दौरान 63.97 फीसदी ही पोलिंग हो पाई। नगर पंचायत क्षेत्र में 31099 वोटर हैं। इनमें से 19903 लोग ही वोट डाल पाए, जबकि 11,195 लोग मतदान करने नहीं आए। हालांकि जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल को अब तक तीन बूथों के ईवीएम में इस तरह की समस्या की जानकारी मिली है।
पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी पढ़ने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। हालांकि इस बार के चुनाव में पिछले दफा के चुनाव से वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछली बार 61.32 प्रतिशत ही वोट पड़े थे, जबकि इस बार 63.97 फीसदी लोगों ने वोट डाले। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना का काम 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गिनती अलग- अलग बने काउंटिंग हॉल में होगी। काउंटिंग से पूर्व 18 अप्रैल को मतगणनाकर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण व बेहतर माहौल में हुआ है।
कहीं 25 मिनट तो कहीं 1 घंटे देरी से शुरू हुई वोटिंग, शाम 5 बजे तक पड़े 63.97 फीसदी वोट
नगर पर्षद चुनाव
भाजपा प्रत्याशी व नीमडीह के युवक के बीच विवाद
अपराह्न करीब 2.30 बजे यूरोपियन क्वार्टर मोहल्ले के राजकीय कन्या बालिका उच्च विद्यालय में बोगस मतदान को लेकर वार्ड पार्षद के दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। इस क्रम में धक्का-मुक्की भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसी तरह शाम करीब 4.15 बजे एसपीजी बालक मवि में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार सुल्तानियां व नीमडीह मोहल्ले के युवक अनिल पासवान के बीच नोक-झोंक हुई। यहां वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा नेत्री धन्नो देवी ने श्री सुल्तानियां से बोगस मतदान होने की शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही श्री सुल्तानियां वहां आ पहुंचे। इसी क्रम में जब अनिल पासवान वोट देने बूथ के अंदर जा रहे थे, दोनों के बीच नोक-झोंक हो गई। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह टीएससी सदस्य जेबी तुबिद व अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।
दबा रह गया प्रेस बटन, ईवीएम ने बताया 6 की जगह 16 प्रत्याशी
पैसे बांटने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा, Rs.7300 जब्त
नगर परिषद चुनाव में छिटपुट घटनाओं को छोड़ सोमवार को शहर के 35 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान कई बूथों के इवीएम में खराबी की वजह से 25 मिनट से लेकर 1 घंटा देर से शुरू हुए मतदान की वजह से वोटरों व प्रत्याशियों में नाराजगी बनी रही। हालांकि बाद में सब कुछ सामान्य हो गया। वहीं मतदान के क्रम में सुबह 9 बजे छोटा नीमडीह प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 17/1व 17/2 पर वोटरों के कतार में खड़ा युवक उज्जवल रक्षित को पुलिस ने करीब 7300 रुपए के साथ उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। जांच के क्रम में उसके पॉकेट से 7300 रुपए बरामद किए गए।
इन बूथों पर ईवीएम मशीन में आया फॉल्ट
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि बूथ संख्या 5/2, 11/1 व 19/1 में मॉक पोल के समय ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली थी, जिसे बाद में दुरूस्त कर दिया गया। वहीं बूथ संख्या 11/1 में अपराह्न 3.45 बजे उपाध्यक्ष पद के लिए लगे ईवीएम में मतदान के क्रम में ही खराबी आ गई। ईवीएम में लोडिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में पूर्व से रखे गए एक व एक अन्य अतिरिक्त ईवीएम लगाना पड़ा। लिहाजा यहां 45 मिनट तक मतदान रुका रहा।
जानें कहां कितना हुआ मतदान
मोहल्ला कुल वोटर पड़े वोट फीसदी
मवि पुलहातु पूर्वी भाग 741 480 64.77
मवि पुलहातु प. भाग 988 662 67.00
महादेव कॉलोनी 752 511 67.00
मवि मेरीटोलाकमरा नं 1 908 583 64.20
मवि मेरीटोला कमरा नं 2 967 627 64.83
प्रावि गाड़ीखाना 985 677 68.73
हेलेट प्रावि, सेनटोना 758 480 63.00
ग्रेट इस्लामिया, बरकंदाजटोली 781 472 63.00
ग्रेटइस्लामिया (क) 700 476 68.00
मेरीटोला उर्दू मवि कमरा- 1 802 575 72.00
मेरीटोला उर्दू मवि कमरा- 2 788 535 68.00
प्रावि कुम्हारटोल कमरा- 1 844 507 60.00
प्रावि कुम्हारटोल कमरा- 2 806 520 65.00
श्रद्धानंद बामवि कमरा- 1 992 625 63.00
श्रद्धानंद बामवि कमरा- 2 819 520 63.00
कुम्हारटोली पूर्वी भाग 841 592 70.00
कुम्हारटोली पश्चिम भाग 706 488 70.00
प्रावि धोबी तालाब 1331 985 74.07
लूथेरन मवि 863 546 63.26
संतजेवियर बालक प्रावि 835 392 46.94
राजकीय बाउवि कमरा- 1 960 581 60.52
राजकीय बाउवि कमरा- 2 924 566 61.25
स्कॉटबामवि नीमडीह पू भाग 807 575 71.87
स्कॉटबामवि नीमडीह प. भाग 804 487 60.57
एसपीजी बामवि कमरा- 1 1018 691 67.87
एसपीजी बामवि कमरा- 2 781 455 58.25
प्रावि छोटानीमडीह कमरा- 1 933 618 66.23
प्रावि छोटानीमडीह कमरा- 2 934 633 67.77
जिप डाकबंगला कमरा- 1 800 426 53.25
जिप डाकबंगला कमरा- 2 754 451 59.81
मारवाड़ी मवि, अमलाटोला 1184 770 65.01
शिशु मंदिर उत्तर भाग 1326 871 65.68
प्रावि विद्या मंदिर टुंगरी 1013 555 54.78
प्रावि विद्या मंदिर टुंगरी -2 992 597 60.18