पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जम्मूतवी व टाटा छपरा में जुड़ेगी अतिरिक्त कोच

जम्मूतवी व टाटा-छपरा में जुड़ेगी अतिरिक्त कोच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी की है। इसका मकसद यात्रियों को भीड़-भाड़ से होने वाली परेशानियों से बचाना है। इस संबंध में रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक एके अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 17 अप्रैल को टाटा-छपरा ट्रेन में एक अतिरिक्त, टाटा-जम्मूतवी में एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 18 अप्रैल को टाटा-अमृतसर, टाटा-छपरा, टाटा-जम्मूतवी, हावड़ा-अहमदाबाद, 19 अप्रैल को टाटा-छपरा, टाटा-यशवंतपुर, टाटा-जम्मूतवी में 1-1 कोच और 20 अप्रैल को टाटा-यशवंतपुर में 1 कोच व टाटा-छपरा में एक कोच जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...