पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भालू ने किसान पर किया हमला घायल, शोर मचाने के बाद भागा

भालू ने किसान पर किया हमला घायल, शोर मचाने के बाद भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार की सुबह खूंटपानी स्थित सारदा जंगल के पास जंगली भालू के हमले से पासुहातु निवासी 55 वर्षीय मंगल सिंह हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। मादा भालू ने मंगल को जमीन पर गिराने के बाद पंजे से सिर का चमड़ा नोच लिया। मंगल के बाएं हाथ को भी नोच लिया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के जख्म पर करीब 15 से 20 टांके लगे हैं। बताया गया कि पंजे से सिर का आधा चमड़ा नोच लेने के बावजूद लाहूलुहान हालत मेें घायल व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। सिर का आधा चमड़ा भालू द्वारा नोचे जाने के कारण घायल व्यक्ति का शरीर खून से लथपथ हो गया था। बताया गया कि अगर पास के बगान में काम कर रहे ग्रामीण शोर नहीं मचाते तो भालू मंगल को जिंदा नहीं छोड़ते। घटना के संबंध में घायल मंगल ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को सुबह एक किलोमीटर दूर सारदा जंगल स्थित अपने सब्जी बगान की ओर अकेले जा रहा था। इस दौरान सब्जी बगान पहुंचने से पूर्व रास्ते पर दो जंगली भालुओं का सामना हो गया।

खबरें और भी हैं...