पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थियों को मिली इग्नू की जानकारी

इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थियों को मिली इग्नू की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| इग्नू अध्ययन केंद्र महिला कॉलेज में इंडक्शन मीटिंग का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें इग्नू केंद्र के सहायक समन्वयक मिथलेश सिंह ने इग्नू के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य रूप से इग्नू अध्ययन केंद्र में संचालित विभिन्न कोर्ष व इग्नू की शुरुआत व उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस बैठक मेे डॉ सरिता प्रसाद, डॉ. सुचित्रा बेहरा, अर्पित सुमन टोप्पो, सीआर डे व देवव्रत परिदा आदि माैजूद थे। इस अवसर पर डॉ सरिता ने बताया कि जिले के महिला कॉलेज में एक मात्र इग्नू अध्ययन केंद्र है। इसमेें प्रतिदिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में इग्नू के विद्यार्थी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...