पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह को जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के निधन पर समाहरणालय के सभागार में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत एसपी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मालूम हो कि झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल मेें इलाज के दौरान शनिवार को हो गया था। गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के बाद से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रवीण सिंह रांची के एएसपी व डीआईजी रह चुके हैं। शोक सभा में उपायुक्त अरवा राजकमल, डीआईजी कोल्हान प्रमंडल साकेत कुमार, पुलिस अधीक्षक मयुर पटेल समेत जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...