- Hindi News
- National
- नशे में धुत होकर बच्चों को पीटा तो पत्नी ने डंडे से पीट पीटकर पति को मार डाला
नशे में धुत होकर बच्चों को पीटा तो पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति को मार डाला
झींकपानी के तानीबासा के गोविंद बुड़ीउली (45) ने नशे में धुत होकर अपने बच्चों की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित कुंती कुई ने डंडे से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना सोमवार आधी रात की है। पति की हत्या करने के बाद मंगलवार की सुबह कुंती कुई ने झींकपानी थाना में सरेंडर कर दिया। इस दाैरान उसने पति की हत्या पर अफसोस भी जताया। पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि नशे में धुत पति की डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसके पति के सिर के पीछे डंडे से चोट लगी। इस कारण मौके पर ही मौत हो गई। महिला ने बताया कि अक्सर उसके पति नशे में धुत होकर अपने बच्चों की पिटाई करते थे। इस कारण घर में हमेशा अशांति बनी रहती थी। बच्चों व प|ी के साथ गाली-गलौज व मारपीट रोजाना का रूटीन था। सोमवार को भी शाम के समय नशे में पति घर आया और घर मेें सभी को देर रात तक परेशान कर रहा था। बच्चों को पीट रहा था। गाली-गलौज कर रहा था। इससे तंग आकर गुस्से में प|ी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान प|ी ने नशे में धुत पति के सिर के पीछे डंडे से वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक गोविंद बुड़ीउली के पांच बच्चे हैं। जिसमें से तीन बेटा और दो बेटी हैं।