एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी
चाईबासा| कोल्हान विवि की ओर से मंगलवार को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। विवि के अंतर्गत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों का परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जिसपर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। विवि के अंतर्गत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों का परिणाम केयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।