37.5 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर बाद 10 मिनट आंधी-पानी, 4 घंटे बिजली गुल
मंगलवार को जहां पारा 37.5 डिग्री तक चढ़ जाने के कारण गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। वहीं दोपहर बाद 2.40 बजे तेज हवा के साथ 10 मिनट में 3.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इस बारिश की वजह से उमस और बढ़ गई। बारिश से नीमडीह स्कूल के पास बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे चार घंटे तक बिजली गुल हो गई। शाम करीब 6.30 बजे तार को जोड़ने के बाद ही शहरी क्षेत्र के सदर बाजार फीडर से विद्युत आपूर्ति की जा सकी। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। अपराह्न 1.30 बजे आकाश में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इसके बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई। ऐसे में शहर में पावर सप्लाई बंद कर दी गई। वहीं बारिश थमने के बाद विद्युतकर्मियों ने द्वारा फॉल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग भी की गई। करीब 4 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को तलाशने व दूर करने के बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू की जा सकी। इससे पूर्व सुबह से ही लाइन में फॉल्ट शुरू हो गया था। लिहाजा सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली जारी थी। वहीं शाम में एक फाल्ट दूर करने के 15 मिनट बाद ही फिर दूसरी और तीसरी फॉल्ट आनी शुरू हो गई।
डांगुवापोसी में आंधी-पानी से सुहाना हुआ मौसम
आंधी से दरका पेड़।
...इसलिए हो रही परेशानी - पूर्व से कार्यरत विद्युतकर्मियों को सामूहिक रूप से स्थानांतरण कर दिया गया था। साथ ही मेंटेनेंस का काम एजेंसी को दे दिया गया है। एजेंसी द्वारा रखे गए विद्युतकर्मियों को क्षेत्र के लाइन के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने व दूसरे जगहों से स्थानांतरित होकर आने की वजह विभाग के कर्मियों को भी फॉल्ट तलाशने में दिक्कत हो रही है। जानकारी हासिल करने में अभी वक्त लगेगा।
डांगुवापोसी| मंगलवार को आयी तेज आंधी से क्षेत्र का वातावरण फिर सुहाना हो गया। लोगों को सुबह से दोपहर तक काफी गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर के बाद मौसम के मिजाज ने करवट लिया। वही तेज हवा के कारण कई पेङों के डालिया टुट गई। साथ ही आज डांगुआपोसी में जोरदार हवा बारिश तूफान से ड्राइवर कॉलोनी नीम का पेड़ दो भागों में फट गया। जोरदार हवा की झोंक से विशाल नीम का तना सह नया पाया।