20 अप्रैल को मनेगा उज्ज्वला दिवस, बंटे जाएंगे गैस कनेक्शन
चाईबासा। एलपीजी गैस के पूर्वी जोन महाप्रबंधक पुरनेंदू नारायण कर्ण ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य था कि निचले वर्ग के लोगों तक इसका लाभ मिल सके। अब तक 3 करोड़ 56 लाख लोग उज्जवला योजना से लभांवित हुए हैं। भारत सरकार ने इसकी सफलता को देखते हुए कनेक्शन बांटने का लक्ष्य 5 करोड़ से बढ़ा कर 7 करोड़ कर दिया है। साथ ही योजना की सफलता को देखते हुए 20 अप्रैल को पूरे देश में उज्जवला दिवस मनाया जा रहा है। 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाने की तैयारी की गई है। ग्राम स्वराज्य योजना के तहत जिला के चार गांव चेलाबेड़ा, इटीहासा, सान झींकपानी व आयोध्या को स्मोकलेस किया जाएगा।