पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुण्यतिथि पर शहर में जगह जगह याद किए गए सीताराम रूंगटा

पुण्यतिथि पर शहर में जगह-जगह याद किए गए सीताराम रूंगटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को स्व. सीताराम रूंगटा की पुण्य तिथि के अवसर पर रूंगटा हाउस व शहर के विभिन्न स्कूलों, संस्थानों में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रूंगटा हाउस में सीताराम रूंगटा के चित्र पर रूंगटा के कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किया। साथ ही मंगीलाल रूंगटा विद्यालय में प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर रूंगटा हाउस में कर्मचारी संजीव मल्लिक ने उनकी जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा कि शहर के जाने-माने उद्योगपति सह समाजसेवी सीताराम रूंगटा समय के बहुत ही पाबंद थे। जब किसी ने उनको किसी भी समय बुलाया वह उसी समय के हिसाब से वहां पहुंच गए। इस मौके पर डीजीएम सुरेश पोद्दार, गिरधारी पारीक, बीके सिंह, आशुतोष महंती, डीके जैन, बलराम सुल्तानियां सहित रूंगटा हाउस के 250 कर्मचारी उपस्थित थे।

रूंगटा हाउस में 250 कर्मचारियों ने सीताराम की तस्वीर पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल, शहर के स्कूलों, संस्थानों में भी दी गई श्रद्धांजलि

रुंगटा +2 स्कूल में सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मानते लाेग।

झाविमो ने शहीद पार्क में दी श्रद्धांजलि

झारखंड विकास माेर्चा के जिला सचिव गोपी हिंदुस्तानी की अध्यक्षता में मंगलवार को शहीद पार्क के पास स्व: सीताराम रूंगटा की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर परा उसाकी तस्वीर पर पुष्प आर्पित कर उसे श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में झाविमो के अन्य कार्यकर्ता व आस पास के दुकानदार शामिल थे।

कांग्रेस भवन में सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मनी

कांग्रेस भवन में भारत र| डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व ताउम्र जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे स्व सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस जन ने 2 मिनट का मौन रखकर दोनों विभूतियों को स्मरण किया। इसमें जिला प्रवक्ता काबू दत्ता, जिला कांग्रेस उधोग व विभाग के चेयरमैन राधामोहन बनर्जी, आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन महेंद्र जमुदा, डॉ नंदलाल गोप, बंदगांव प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष शीतल पूर्ती, गोईलकेरा प्रखंड कांग्रेस के संयोजक रामेश्वर बहंदा, तांतनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शीतल कुमार पूर्ती आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...