पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की स्कूटी के साथ धराया युवक, भेजा जेल

चोरी की स्कूटी के साथ धराया युवक, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| चोरी की स्कूटी के साथ जमशेदपुर परसुडीह निवासी इंदर पूर्ति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने उक्त युवक को रोका। उसके पास से मिली स्कूटी के नेम प्लेट पर पुलिस लिखा पाया। कागजात की मांग करने पर वह आनाकानी करने लगा। छानबीन करने पर जानकारी मिली कि यह स्कूटी 14 जनवरी 2018 को मंगला हाट से चुराई गई थी। मझगांव निवासी दिनेश हेम्ब्रम द्वारा अपनी स्कूटी चोरी होने की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया कि स्कूटी की डिक्की में 2 बैंकों का पासबुक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बुक थी जो स्कूटी के साथ चोरी हो गई थी।

खबरें और भी हैं...