पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीआईएसएलडी कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

बीआईएसएलडी कर्मचारी संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआईएसएलडी कर्मचारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला गव्य विकास कार्यालय के समक्ष हुआ। इसकी अध्यक्षता उज्जवल महतो ने की। राज्य में गव्य विकास निदेशालय द्वारा संपोषित संस्था के प्रभारियों को 1 अप्रैल 2018 से सेवामुक्त कर दिया गया है। जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसमें बायफ प्रभारी प्रशिक्षित युवा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गाय-भैंस में नस्ल सुधार व कृत्रिम गर्भाधान का कार्य करते हैं। इन्हें मानदेय के रूप में 5 से 6000 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। राज्य के सभी 1010 वायफ केंद्रों के बंद होने पर प्रभारियों ने जिला गव्य विकास कार्यालय चाईबासा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रभारी को अब स्वावलंबी होकर कार्य करना होगा। इसके लिए उन्हें निदेशालय को 10 हजार रुपए अग्रिम राशि जमा करनी होगी। उसके बाद सौ रुपए का स्टांप पेपर पर भी एग्रीमेंट करना होगा। अपनी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पश्चिम सिंहभूम जिला के सभी प्रभारी जिला गव्य विकास कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठेंगे। इस धरना प्रदर्शन में केंद्र प्रभारी उज्जवल महतो, सुरेश महतो, सुबोध बड़ाईक, योगेश्वर महतो, अनिल साहू मौजूद थे।

विरोध प्रदर्शन करते बीआईएसएलडी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...