पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदन मे आग लगा छत से कूदने वाली पूजा की मौत

बदन मे आग लगा छत से कूदने वाली पूजा की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा |अमला टोला में 3 दिन पहले शरीर में आग लगाकर छत से कूदकर घायल महिला 35 वर्षीया पूजा शर्मा की मौत इलाज के दौरान जमशेदपुर के टीएमएच में बुधवार की भोर को करीब 3:30 बजे हो गई। परिजनों के अनुसार पूजा शर्मा किसी बात को लेकर घटना से एक दो दिन पहले से डिप्रेशन में थी। वह पागलों की तरह हरकत कर रही थी। परिवार के लोगों ने पूजा पाठ भी कराया, लेकिन पूजा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की रात के करीब 3:00 बजे वह उठी और अपने शरीर में आग लगाकर छत से कूद गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल पूजा को सुबह 4:10 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। पूजा शर्मा का इलाज टीएमएच के आईसीयू में चल रहा था।

खबरें और भी हैं...