पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबी के कारण नहीं करा पा रहे इलाज

गरीबी के कारण नहीं करा पा रहे इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा | टोंटो के सागर काटी निवासी 40 वर्षीय रूगड़िया बिरूवा पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मंगलवार को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता कि तीन दिन पूर्व रूगड़िया बिरूवा पेड़ से गिरे गया था, लेकिन संसाधन के अभाव व गरीबी के कारण लेट से सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा रिम्स रेफर किए जाने के बाद जख्मी के परिजन परेशानी में पड़ गए। उनके पास इतनी राशि भी नहीं है कि उसे इलाज के लिए रांची ले जाएं। साथ ही परिवार के लोग शिक्षित भी नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...