पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीयू का एक बटन दबाते ही पता चलेगा किसकाे कितना मिला वाेट

सीयू का एक बटन दबाते ही पता चलेगा किसकाे कितना मिला वाेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद चुनाव परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे तक हो जाएगी। इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के कुल 101 प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती महिला कॉलेज के तीन कमरों में होगी। मतों की गिनती का काम 84 मतगणना कर्मी करेंगे। वैसे तो वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे से शुरू होगा, लेकिन मतगणनाकर्मियों को सुबह 6 बजे ही महिला कॉलेज पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। रिपोर्टिंग के बाद ही यह तय होगा कि किस कर्मी को वोटों की गिनती के लिए किस कमरे में जाना है। काउंटिंग हॉल में पहुंचते ही मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। आशय की जानकारी बुधवार को स्कॉट स्कूल में मतगणनाकर्मियों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी गई।

चाईबासा

नगर परिषद चुनाव

सीयू में अध्यक्ष के लिए लाल, उपाध्यक्ष हरा व पार्षद के लिए लगेगा सफेद टैग

सीयू का बटन दबाते ही जानेंगे किसे कितना वोट

प्रशिक्षण के क्रम में मतगणना कर्मियों को बताया कंट्रोल यूनिट का बटन दबाते ही उन्हें यह पता चल जाएगा कि किसी प्रत्याशी को कितना वोट मिला है। इसके बाद प्रत्याशियों को मिले वोटों को फार्मेट में भरकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कराना होगा।

100 मीटर दूर खड़ी करेंगे बाइक - मतगणना कर्मियों को वाहन लेकर महिला कॉलेज में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वे अपनी वाहनों को महिला कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर स्कॉट स्कूल परिसर में ही खड़ी कर सकेंगे। इसके लिए स्कॉट स्कूल परिसर में पार्किंग जोन भी बनाया या है।

भास्कर न्यूज |चाईबासा

नगर परिषद चुनाव परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल को अपराह्न 12 बजे तक हो जाएगी। इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के कुल 101 प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती महिला कॉलेज के तीन कमरों में होगी। मतों की गिनती का काम 84 मतगणना कर्मी करेंगे। वैसे तो वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे से शुरू होगा, लेकिन मतगणनाकर्मियों को सुबह 6 बजे ही महिला कॉलेज पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। रिपोर्टिंग के बाद ही यह तय होगा कि किस कर्मी को वोटों की गिनती के लिए किस कमरे में जाना है। काउंटिंग हॉल में पहुंचते ही मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। आशय की जानकारी बुधवार को स्कॉट स्कूल में मतगणनाकर्मियों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दी गई।

काउंटिंग एजेंट नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि काउंटिंग हॉल में न तो मतगणनाकर्मी मोबाइल ले जा सकेंगे और ना ही प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट। वहीं काउंटिंग एजेंट किसी तरह का दावा या आपत्ति वहां मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष कर सकेंगे।

खबरें और भी हैं...