पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम ने किया विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त

परशुराम ने किया विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार को सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में मनाई गई। पूजा जय परशुराम संघ के अध्यक्ष राजू चौबे व पंडित प्रमोद मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने एक स्वर में जय परशुराम का जयकारा लगाते हुए कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र के भी उपासक भगवान परशुराम से हमें सीख मिलती है कि जो ब्राह्मण हैं, वे भी आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र उठा सकते हैं। ईश्वरीय तिथि पर ईश्वर के अवतार के रूप में उत्पन्न हुए भगवान परशुराम ने पितृ भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। तत्कालीन समाज में अनैतिक असामाजिक तत्वों की बहुलता थी। समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित शोषित और अपमानित होते थे। इन्हीं परिस्थितियों में भगवान परशुराम का अवतार हुआ व उन्होंने शस्त्र एवं शास्त्र के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर सुशील चौबे , पुरुषोत्तम शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा , कैलाश चौबे , ललित शर्मा , विकास चन्द्र मिश्रा , संजु पांडेय , विकास कुमार शर्मा , सुनीत शर्मा , मनीष कुमार चौबे , संजय चौबे , त्रिशानु राय , राकेश शर्मा , राकेश पांडेय , चंदन पांडेय , रमेश चौबे , वेद व्यास गिरी , महेश चौबे , जितेन्द्र चौबे , कौशल मिश्रा , आयुष्मान चौबे , अभिषेक चौबे के अलावे कमल लाठ , धीरज सिंह , कामेश्वर विश्वकर्मा , अनंत सैयनम उपस्थित थे ।

चाईबासा। परसुराम जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना करते ब्राह्मण समाज के लोग

खबरें और भी हैं...