लोकेसाई के शिविर में पेंशन मांगने आए 20 लोग
चाईबासा| लोकेसाई में पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप द्वारा पेंशन शिविर लगाया गया। शिविर में पेंशनभोगियों के बंद हो चुके पेंशन की समस्या का समाधान किया गया। साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व विकलांग पेंशन के लिए कुल 20 लोग आवेदन देने के लिए सामने आए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप, अंचल कर्मचारी दिलीप कुमार, वार्ड सदस्य उग्रसेन हांसदा, ग्रामीण डाकुवा, जल सहिया सावित्री देवी व गांव के डाकुआ समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।