एसजेडीएवी की टीम ने कुमारडुंगी को हराया
चाईबासा| जीसी जैन इंटर स्कूल 8 वां क्रिकेट टूर्नामेंट 2017-18 के तहत बुधवार को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मैच में एसजेडीएवी चाईबासा की टीम राजकीयकृत प्लस टू हाईस्कूल कुमारडुंगी को 49 रनों के अंतर से हराकर विजयी रही। टॉस जीतकर एसजेडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाया। टीम के सुप्रियो चटर्जी ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 56 रनों बनाए। तोगेश केसरी, जगबंधु व दीपक कुमार गोप ने एक-एक विकेट झटके। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीयकृत प्लस टू हाईस्कूल की टीम 14.3 ओवरों में मात्र 100 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।