पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल्हान के कुछ क्षेत्र बाल तस्करी से प्रभावित: विकास

कोल्हान के कुछ क्षेत्र बाल तस्करी से प्रभावित: विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| संलाप कोलकाता, एटसेक झारखंड चैप्टर और सेवेक के संयुक्त तत्वावधान में रांची के कैपिटल हिल होटल में बच्चों के प्रति बढ़ती यौन हिंसा और दुराचार के रोकथाम के लिए आयोजित एक दिवसीय गोलमेज बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिहभूम के अर्धविधिक स्वयं सेवक विकास दोदराजका ने भी हिस्सा लिया और अपने विचार रखें। इस मौके पर विकास दोदराजका ने बच्चों की स्थिति के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि कोल्हान के कुछ क्षेत्र बाल तस्करी से प्रभावित हैं। इसको रोकने के लिए उचित कार्रवाई संबंधित विभागों के द्वारा लगातार की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा भी कार्यशालाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...