पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 गांवों को फिर से नप में शामिल करने का विरोध

13 गांवों को फिर से नप में शामिल करने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमडा पीढ़ के राजस्व मौजा गितिलपी केदुनुब आखड़ा में मानकी ललित सवैयां की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक की गई। इस बैठक में विशेष रूप से चाईबासा नगर पर्षद क्षेत्र में 13 गांव को फिर से शामिल और इसका विस्तार करने की योजना पर ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में विरोध किया। बाहरी लोगों के बसने के कारण ही आदिवासियों रीति रिवाज, धर्म, संस्कृति, दस्तूर और भाषा पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। साथ ही भूमि एंव अन्य लगान के नाम पर आर्थिक बोझ से त्रस्त होना पड़ेगा। इस तरह से हम ग्रामीण विनाश के कगार पर पहुंच जाएंगे। सोना सवैयां, जगमोहन सवैयां, रामधनी दास आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर त्रिभूवन मुंदुइयां, कुशनू सवैयां, सुनील सावैयां, छोटे, रंजन टांगरू, कुन्ति सवैयां, शंकुतला, बसंती कुई, रवि प्रताप सवैयां, डिंगरी, प्रकाश, सारी, दलपत देवगम (मानकी), गोविंद (मुंडा), धनुरजय देवगम (मुंडा), दूधनाथ तियू (मुंडा), रमेश्वर सिंह कुटिंया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...