चाईबासा| सुंडी हागा विकास संगठन के बैनर तले 20 मई को सुबह 6:30 बजे करकट्टा गांव के आंगनबाड़ी परिसर में एक दिवसीय पशु जांच सह पशु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें पशु चिकित्सक डॉक्टर बबलू सुंडी द्वारा पशुओं की जांच व इलाज किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी आसपास के गांवों में प्रचार अभियान चला रहे हैं। उक्त जानकारी संगठन के दामु संडी ने प्रेस बयान जारी कर दी है।