पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीड़िंग रूम व शौचालय की साफ सफाई की रखी मांग

रीड़िंग रूम व शौचालय की साफ-सफाई की रखी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| टाटा कॉलेज छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज की विभिन्न मांगों से संबंधित प्राचार्य कस्तूरी बोयपाई को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने कॉलेज में सभी विषयों की नियमित क्लास कराने, पुस्तकालय में सभी पुस्तकें उपलब्ध कराने, पुस्तकालय में रीडिंग रूम की व्यवस्था करने, शौचालय की साफ-सफाई व कैंपस में बिजली की मरम्मत कराने की मांग की। संघ ने कहा है कि इससे पूर्व भी उपरोक्त मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के साथ वार्ता भी की गयी थी। उस दौरान कॉलेज प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश के दौरान इन सभी समस्याओं का निदान कर लेने का आश्वासन दिया था। कॉलेज प्रशासन के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ ने अपनी आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इन समस्याओं का ग्रीष्मावकाश के दौरान निदान नहीं होता है तो आंदोलन करने का फैसला हुआ।

खबरें और भी हैं...